ललितपुर। शहर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं तो कहीं लीकेज से रास्तों पर दलदल पसरा है। वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार घरों और दुकानों तक पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि लोग आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल हो गया है। सांसद अनुराग शर्मा के निर्देश के 15 दिन बाद भी सड़कों की सूरत नहीं बदली। शहर के कई मोहल्लों में बदहाली का यह मंजर जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
0000000000000
दृश्य-1
फोटो 23
पठापुरा में बदहाल सड़कें और नालियां
मोहल्ला पठापुरा वार्ड नंबर 2 में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने पाइपलाइन बिछाई थी। सार्वजनिक कुएं से पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कों को खोदा गया था। पाइपलाइन बिछाने के बाद विभाग ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। सड़कें बदहाल हो गई हैं और नालियां भी टूट गई हैं। इससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय निवासियों को टूटी नालियों के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
00000000000000
दृश्य-2
फोटो-24
गांधीनगर में तीन महीने बाद भी नहीं भरे गड्ढे
मोहल्ला गांधीनगर द्वितीय वार्ड नंबर 4 में करीब तीन महीने पहले पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ था। तब से पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई थी। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पाइपलाइन का लीकेज तो ठीक कर दिया गया। लेकिन खोदे गए गड्ढों को नहीं भरा गया है। इसके चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती रहती है। यह धूल आसपास के घरों और दुकानों में पहुंच रही है। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
000000000000000
दृश्य-3
फोटो-25
आजादपुरा की गंभीर स्थिति
मोहल्ला आजादपुरा वार्ड नंबर 16 में योजना के तहत सड़कों को खोदा गया। अटल विद्या मंदिर स्कूल के पास करीब 200 मीटर सड़क जेसीबी मशीन से खोदी गई। एक सप्ताह बीतने को है लेकिन न तो पाइपलाइन डाली गई है और न ही गड्ढे भरे गए हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन समस्या बनी हुई है।
000000000000
दृश्य-4
फोटो 26
जुगपुरा में सड़क पर भरा पानी, दलदल से निकलना मुश्किल
वार्ड नंबर 8 जुगपुरा में नेहरू युवा केंद्र के सामने पाइपलाइन लीकेज कई महीनों से सिरदर्द बनी हुई है। पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। मंदिर जाने वाली महिलाओं को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, वे कई बार गिर जाती हैं और बच्चे भी चोटिल हो गए हैं।
000000000000
दृश्य -5
फोटो-36
डेम रोड पर घर के सामने गड्ढा, आए दिन गिरते हैं लोग
मोहल्ला आजादपुरा में डेम रोड पर पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क में कुछ पाइप डाल दिए गए लेकिन आधे से ज्यादा सड़क खुदी पड़ी जिसमें अभी तक पाइप नहीं डाले गए। खुदी सड़क का कुछ भाग तो बना दिया लेकिन शेष छोड़ दिया गया। इस रोड पर निवास कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक पीसी जैन के घर के सामने गड्ढा खुला पड़ा है जिसमें आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं करवाई जा रही।
बोले लोग
फोटो 27
पाइप लाइन का जॉइंट ठीक करने के लिए करीब तीन माह पहले नाली किनारे गड्ढा खोदा गया था। तब से अब तक गड्ढे की किसी ने सुध नहीं ली। कई बार स्थानीय पार्षद से शिकायतें भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। मंदिर जाने में भारी असुविधा होती है।-कौशल्या, पठापुरा
फोटो 28
बच्चों को स्कूल जाने-आने में वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। कभी-कभार बाइक फिसल भी गई। यह गड्ढा मोहल्ले की मुख्य मोड़ पर बना हुआ है। प्रशासन से मांग है कि इसकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए।-आशीष रजक, पठापुरा
फोटो 29
गांधीनगर द्वितीय वार्ड नंबर 4 में निहाल की दुकान के पास चौराहे पर जल निगम की ओर से ठेकेदार ने लीकेज तो ठीक करा दिया परंतु गड्ढे को नहीं भरा, अब आने वाले में परेशानी होती है। खासतौर पर स्कूली बच्चों को बहुत दिक्कत होती है। इसे जल्द भरा जाए।-विनय जोशी, गांधीनगर द्वितीय
फोटो 30
आजादपुरा द्वितीय वार्ड नंबर 19 में पाइप लाइन बिछाने को जेसीबी से कार्यदायी संस्था में गड्ढा खोद दिया। इसके चलते अब घर से निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। एक सप्ताह बीतने को है लेकिन न तो पाइप लाइन डाली गई और न ही गड्ढे को भरा गया।-डॉ. आलोक सक्सेना, आजादपुरा द्वितीय
वर्जन
पाइप लाइन टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जहां भी लीकेज की समस्या आ रही है, वहां ठीक कराई जा रही है। जैसा काम पूरा होता जा रहा है, वहां सड़कों की मरम्मत करा दी जाती है।-वेद प्रकाश, अवर अभियंता जल निगम ललितपुर।
