{“_id”:”687f8e4861ed4be8d9035789″,”slug”:”leopard-has-been-terrorizing-hafizganj-area-for-the-past-one-month-in-bareilly-2025-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: बीते एक माह से तेंदुए की दहशत… खेतान फैक्टरी में जमाए है डेरा, पेड़ पर मिले पंजे के निशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वन्यजीव विशेषज्ञ जीएस खुशालिया ने मंगलवार को खेतान फैक्टरी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि तेंदुए ने फैक्टरी परिसर को अपना विश्राम स्थल बना रखा है। तेंदुआ अभी ही परिसर में ही मौजूद है।
वन्यजीव विशेषज्ञ जीएस खुशालिया ने किया फैक्टरी परिसर का निरीक्षण – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में बीते एक माह से एक तेंदुआ दहशत का पर्याय बना हुआ है। यह तेंदुआ बंद खेतान फैक्टरी व आसपास के इलाके में देखा जा चुका है। उसे पकड़ने के लिए डीएफओ बरेली ने एनिमल केयर सोसायटी मेरठ पश्चिमी उत्तर के प्रभारी को बुलाया। उन्होंने मंगलवार को फैक्टरी परिसर का निरीक्षण किया। दावा किया कि तेंदुआ फैक्ट्ररी परिसर में ही मौजूद है। फैक्टरी को उसने विश्राम स्थल बना रखा है। उन्होंने अनुमान लगाया कि पहले भी यह तेंदुआ पिंजरे में फंस चुका होगा, इस कारण पिंजरा देखकर सर्तक है।
Trending Videos
हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर स्थित खेतान फैक्टरी परिसर में तेंदुआ एक माह से डेरा जमाए हुए हैं। सूरज ढलने के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर शिकार के लिए निकलता है। कुत्तों, बत्तख और अन्य जंगली जानवरों को निशाना बनाकर फैक्टरी परिसर में पेड़ पर बैठकर खाता है। इस बात की पुष्टि एनिमल केयर सोसायटी मेरठ पश्चिमी उत्तर के प्रभारी जीएस खुशालिया ने की। उन्होंने फैक्टरी परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।