Truck driver dies under suspicious circumstances, murder charges filed


loader



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। चिरगांव के करगुवा निवासी धर्मेंद्र (25) उरई के एट इलाके में गंभीर रूप से घायल मिला। वह गिट्टी गिराने एट गया था। ट्रक के अंदर ही लहूलुहान हाल में वह मिला था। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। करगुवा निवासी मुरारी ने बताया कि उसका पुत्र धर्मेंद्र डंपर चलाता था। शनिवार को वह बरुआसागर निवासी सतीश अहिरवार के साथ निकला था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह लहूलुहान हाल में डंपर में मिला। सतीश ने हादसे की बात बताई, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उसके जबड़े में गोली फंसी मिली। डॉक्टरों के रेफर कर देने पर उन लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार रात उसने दम तोड़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *