पिपराघाट से शहीद पथ के बीच आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सुल्तानपुर रोड से भी जुड़ेगा। इसके लिए सेना की जमीन से मरी माता मंदिर तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इससे करीब 10 लाख की आबादी की गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर आवाजाही आसान होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद सड़क का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बंधा व सड़क निर्माण के साथ फ्लाईओवर और ब्रिज का काम कराया जा रहा है। इस रूट को जनता के लिए और उपयोगी बनाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर को सुल्तानपुर रोड से सीधे जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें – आफत की बारिश: सीएम योगी ने अफसरों को 24 घंटे में राहत पहुंचाने का दिया निर्देश, बोले- लापरवाही अक्षम्य



ये भी पढ़ें – पूरे प्रदेश में बारिश का प्रकोप, आज इन जिलों में चल सकती है भीषण आंधी; आठ डिग्री तक गिरेगा पारा.. सीएम ने दिए ये आदेश

इस काम के लिए सेना की जमीन पर निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से सुल्तानपुर रोड स्थित मरी माता मंदिर तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। करीब 1800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई सड़क बनने से पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स, एम्मार टाउनशिप समेत गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना-आना आसान होगा।

15 जून तक पूरा हो जाएगा डालीगंज आरओबी का काम

बीसी ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तहत पक्का पुल से डालीगंज तक बनाए जा रहे करीब डेढ़ किमी लंबे आरओबी के बीच रेलवे लाइन आ रही है। रेलवे से एनओसी मिलने के बाद अब पुल का काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। यह आरओबी चालू होने से खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद, बसंतकुंज की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *