राजधानी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात चार बच्चों के अधेड़ पिता ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया।  टॉफी का लालच देकर आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया था। घटना रात करीब 8 बजे की है। आरोपी वसीम मूल रूप से तेलीबाग का रहने वाला है। मोहनलालगंज इलाके में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। 


वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। इसी बीच बच्ची को खोजते हुए उसका भाई मौके पर पहुंच गया। भाई को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया।  इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद जंगल में छिप गया था।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वसीम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। अस्पताल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *