लखनऊ। गोमती नदी के बाढ़ वाले पानी से इटौंजा क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के 20 खंभे पांच-पांच फीट तक पानी में डूब गए हैं। हालांकि, इन खंभों पर बिजली अब भी दौड़ रही है।


इटौंजा पावर हाउस से निकले फीडर से लासा और अकड़रिया समेत आसपास के गांवों को बिजली मिलती है। जिन गांवों से यह फीडर गुजरता है, वहां 20 खंभे पांच-पांच फीट पानी में हैं। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। इन गांवों की करीब दो हजार की आबादी रोशन है। इसका मुख्य कारण यह है कि इन गांवों को बिजली देने वाले ट्रांसफार्मर तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है।

बिजली लाइन के इस फीडर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि अभी बिजली आपूर्ति का नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ है। ट्रांसफार्मर तक बाढ़ का पानी पहुंचने पर ही बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। लासा और अकड़रिया जैसे गांवों की बिजली तभी काटी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *