निगोहां। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट)की शुक्रवार को होने वाली मासिक बैठक में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को डीसीएम चालक ने 22 लोगों के साथ पीट दिया। किसान नेता पिंटू ने आरोपियों पर छेड़खानी और लूट का आरोप लगाते निगोहां थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।


किसान नेता पिंटू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कार्यकर्ताओं के साथ डाले से मोहनलालगंज ब्लॉक में आयोजित यूनियन की मासिक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। मेहंदौली के पास सड़क किनारे एक डीसीएम खड़ी थी, जिसे रास्ता बाधित हो रहा था। आरोप है कि चालक से डीसीएम को किनारे लगाने को कहा तो वह और उसके दो और साथी महिला कार्यकर्ताओं से छेड़खानी और मारपीट करने लगे। कुछ देर में आरोपी के 20 और साथी मौके पर लाठी-डंडे और सरिया लेकर आ गए। आरोपियों ने सभी को काफी पीटा और भाग निकले। किसान नेता ने बताया कि घटना में तीन महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं, जिन्हें सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया गया। इसके बाद व टीम के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आधे घंटे के हंगाम के बाद कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है। छेड़खानी और लूट का आरोप निराधार है। जांच के बाद और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें