आगरा। सावन के चौथे सोमवार यानी 24 अगस्त को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार शाम 4 बजे से मंदिर के आसपास वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था मेला समाप्ति तक जारी रहेगी। रविवार रात 11 बजे नो एंट्री नहीं खुलेगी। वाहनों को पूर्व से निर्गत नो एंट्री पास, अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

इन मार्गों पर चलेंगे वाहन

– हाथरस और सादाबाद से वाहनों को डायवर्ट कर सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर भेजा जाएगा।

– मथुरा, फिरोजाबाद की तरफ वाहन एनएच-19 से निर्बाध रूप से जा सकेंगे।

– फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता, रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।

– अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 जाएंगे।

– भरतपुर-फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को महुअर से दक्षिणी बाईपास होकर निकाला जाएगा।

– यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की तरफ आने वाले वाहन खंदौली न उतरकर कुबेरपुर होकर जाएंगे।

– जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होते हुए एनएच-19 होकर जाएंगे।

– रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग से एनएच-19 से एत्मादपुर, बरहन तिराहा, मुड़ी चौराहा से जाएंगे।

– शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच-19 से एत्मादपुर, बरहन तिराहा, मुड़ी चौराहा से जाएंगे।

– रामबाग से जलेसर (एटा) की ओर के भारी वाहन टूंडला होकर जाएंगे।

– शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से टूंडला होकर जाएंगे।

– ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ दक्षिणी बाईपास, एनएच-19, कुबेरपुर कट, यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे।

– फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड, गुतिला अंडरपास (जवाहर पुल) से शमसाबाद, इरादनगर, सैंया होकर जाएंगे।

– पथौली नहर से वायु विहार तिराहा पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

– अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

– रामबाग, एत्मादौला तिराहा, यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला, अमर सिंह गेट, तारघर चौराहा, क्लब चौराहा, मधुनगर चौराहा, रोहता नहर चौराहा तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

– एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाॅइंट पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा।

शहर में यह रहेगा बदलाव

– वायु विहार तिराहे से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जाएगा, चार पहिया वाहन अमरपुरा से बोदला होकर जाएंगे।

– पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

– भोगीपुरा चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच पड़ने वाले मार्गों से आने वाले वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

– तहसील तिराहा से कोई भी वाहन रूई की मंडी चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। सभी वाहन पंचकुइयां चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर मारुति एस्टेट, बोदला चौराहा से अमरपुरा होकर जाएंगे।

– रूई की मंडी चौराहे पर बैरियर लगाकर भोगीपुरा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को तहसील चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

– रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन मारुति एस्टेट होकर जाएंगे।

– सीओडी तिराहे से किसी भी प्रकार का वाहन भोगीपुरा चौराहा नहीं जाने जाएंगे। वाहन कोठी मीना बाजार और स्पीड कलर लैब चौराहा होकर जाएंगे।

– शाहगंज चौराहे से भोगीपुरा और रूई की मंडी चौराहे की ओर प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– स्पीड कलर लैब चौराहा से शाहगंज चौराहा की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन सोरों कटरा से पंचकुइयां होकर जा सकेंगे।

– कैलाश महादेव मंदिर, रावली, बल्केश्वर और मन:कामेश्वर मंदिर पर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक की वजह से 24 अगस्त को भोर 4 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक बैरियर लगाकर यातायात संचालित किया जाएगा।


सहायता के लिए यह नंबर मिलाएं

पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी सहायता, सूचना और आपातकालीन स्थिति में यातायात पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें