संकल्प वाटिका में 15 साल से उपेक्षा का शिकार गांधी-नेहरू की प्रतिमाएं, भाजपा पार्षद ने खुद की सफाई-रंगाई

माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ।  अनदेखी से बदहाल हो रहीं संकल्प वाटिका में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की रविवार को भाजपा पार्षद ने खुद सफाई की और रंगाई भी की।

प्रतिमाओं की सफाई और रंगी करने वाले भाजपा पार्षद रणजीत सिंह ने बताया की पूर्व महापौर अखिलेश दास के कार्यकाल में स्थापित इन प्रतिमाओं पर 15 से 20 साल से धूल-मिट्टी की मोटी परत जम गई थी। सुबह करीब तीन घंटे तक वाटिका की सफाई की, प्रतिमाओं से गंदगी हटाई और अपने खर्च से पुताई भी की। संकल्प वाटिका में प्रतिमाओं के आसपास पुराने-गंदे कपड़ों का ढेर लगा था। पार्क में जगह-जगह कूड़ा पड़ा था। लाइटिंग व्यवस्था भी ठप पड़ी है। नगर निगम से मांग की है कि संकल्प वाटिका की नियमित सफाई, लाइटिंग और पार्क के सौंदर्यीकरण का काम जल्द कराया जाए। महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमाओं को इस हालत में छोड़ देना उचित नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें