लखनऊ। शहर के तेजस सिंह ने हरियाणा के जींद में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप सीरीज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-14 आयुवर्ग का खिताब अपने नाम किया। तेजस अंडर 16 वर्ग में उपविजेता भी रहे। यह टूर्नामेंट 22 से 26 जून तक श्री राम लॉन टेनिस अकादमी में हुआ था। अंडर 14 वर्ग में तेजस ने कई खिलाड़ियों को हराया। उन्होंने पहले राउंड में ध्रुव अहिर को मात दी। प्री क्वार्टर में परीक्षित दुहान को हराया। क्वार्टर फाइनल में एथन सागर लहोती को पराजित किया। सेमीफाइनल में कृष्णा सिंह को हराकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल में उन्होंने फरगनर भाटिया को 6-2, 6-1 से हराकर खिताब जीता। अंडर 16 वर्ग में तेजस उपविजेता रहे। फाइनल में उन्हें चर्चित बोरा से हार मिली। तेजस प्ले एंड फिट टेनिस अकादमी में कोच धीरज सिंह से प्रशिक्षण लेते हैं। अकादमी के संस्थापक मो. उबैद ने बताया कि उनकी वर्तमान ऑल इंडिया रैंक 134 है। इस टूर्नामेंट के अंकों से उनकी रैंक में सुधार होगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *