परतावल। क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में कुल 39 जोड़ों के बीच कुश्ती हुई। दंगल का प्रमुख मुकाबला दिल्ली के धर्मेंद्र और मऊ के अभिजीत के बीच हुआ। इसमें धर्मेंद्र ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता में पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहीं, सोहास के पहलवान गुड्डू और आगरा के मनोज के बीच हुए मुकाबले में गुड्डू विजयी रहे। दंगल का अंतिम मुकाबला बैरिया के निखिल और मुजुरी के जितेंद्र के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई किसी को चित नहीं कर सका। अंततः मुकाबला बराबरी पर छूटा।

इस दौरान हरिशंकर वर्मा, सतीश मद्धेशिया, काशीनाथ सिंह, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, अर्जुन यादव, शंभू गुप्ता, चंदन तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link