पनवाड़ी (महोबा)। तमंचा दिखाकर युवकों से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना पनवाड़ी के जखा गांव निवासी उदयमान अनुरागी ने पुलिस को तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे वह मित्र मनोज राजपूत के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी सलैया खालसा के पंचमुखी मंदिर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि बदमाश दोनों को तमंचा दिखाकर उनके मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर दी है।
