1534 youth got employment in the employment fair.

फोटो 18 रोजगार मेले में साक्षात्कार में भाग लेते युवा। स्रोत आयोजक

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में जिले के 2754 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया। इनमें से 1534 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए शार्टलिस्ट किया गया।रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह की मौजूदगी में हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी शहनवाज आलम ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से संचालित रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ ने युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मेले में फ्लिपकार्ट, टाटा एआई लाइफ इंश्योरेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, एसबीआई लाइफ, मीशो, डिक्सन, वेलस्पन समेत 30 कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी शहनवाज आलम, रवीश मिश्रा, हृदेश कुमार सक्सेना, अंकित श्रीवास्तव, अनार सिंह, ललिता, प्रभात, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।


—



Source link