मथुरा में जिस शख्स का ढाबे पर चाय पीने के दौरान अपहरण हुआ था, उसे पुलिस ने मुक्त करा लिया है। वहीं पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

 


loader

man who take tea at dhaba kidnapped police freed him owner of property worth crores

पुलिस ने कराया मुक्त
– फोटो : संवाद



विस्तार


मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल से मंगलवार सुबह अपहृत हुए 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की और अपहृत कर ले जाने वाली गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है। अपहृत व्यक्ति को मंगलवार देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया।

  

मंगलवार सुबह थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल से ऑल्टो सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए थे। अपहृत सुमेर सिंह के मौसेरे भाई श्यामसिंह ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में जमीनी मामले में अपहरण करने की बात कही थी।

पुलिस अपहृत व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई थी। मंगलवार देर रात अपहृत व्यक्ति व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को अपहृत व्यक्ति के बयान कराने के लिए पुलिस कोर्ट में ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *