Haidarganj defeated Gorakhpur to clinch the trophy.

अंबेडकर बाल कबड्डी प्रतियोगिता में आफताब अकादमी हैदरगंज ने मारी बाजी, गोरखपुर की टीम को दी शिकस

कुर्थीजाफरपुर। स्थानीय नगर पंचायत में डॉ. भीमराव आंबेडकर बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आफताब अकादमी हैदरगंज और गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया। हैदरगंज के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।


विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आफताब अकादमी हैदरगंज और गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

अंतिम समय तक चले संघर्ष में आफताब अकादमी हैदरगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई और जीत हासिल की। विजेता टीम को प्रथम स्थान प्रदान करते हुए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह, अतुल मद्धेशिया, अफजल नेसार एवं संजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।



Source link