{“_id”:”6b03321441bd7255e6048191″,”slug”:”a-three-year-old-innocent-child-was-reunited-with-their-family-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124633-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shravasti News: तीन वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलवाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:49 PM IST

श्रावस्ती। इकौना में कस्बे में श्री खाटू श्याम जुलूस के दौरान एक तीन वर्षीय बालक परिजनों से बिछड़ गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी परमानंद ने बालक की तलाश शुरू करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि लाउड हेलर, सोशल मीडिया व अन्य संचार माध्यमों से बालक की तलाश शुरू की। दो घंटे की तलाश के दौरान बालक संजय पार्क में सकुशल मिला। बालक को बलरामपुर के श्रीगंज निवासी पिता पवन कुमार जायसवाल व मां बबली जायसवाल को सौंप दिया।
