{“_id”:”6b01ed0300b91fe5ac0949f9″,”slug”:”constitution-protection-march-on-november-26-congress-to-hold-weavers-dialogue-on-december-3-mau-news-c-295-1-mau1001-155432-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mau News: 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च, 3 दिसंबर को बुनकर संवाद करेगी कांग्रेस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता:सोर्स स्वयं
– फोटो : 1
मऊ। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान रक्षा मार्च, विभिन्न क्षेत्रों में वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल और 3 दिसंबर को बुनकर संवाद कार्यक्रम व रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त के मार्गदर्शन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सलमान जमशेद की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि संविधान दिवस पर मार्च निकालकर लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
वहीं बुनकर संवाद के लिए व्यापक जनसंपर्क कर बुनकर समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पहुंचने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने कहा कि बैठक में अमरेश चंद पांडे, इंतखाब आलम, उमाशंकर सिंह, खालिद अंसारी, रफी अथर, वकील अहमद, कलाम अहमद, गुलशन कुमार, आकाश मौर्य, अशोक राय, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
