वैश्य समाज मेरठ महानगर आयोजित करेगा भव्य अभिनंदन समारोह

– पांच विशिष्ट विभूतियों को दी जाएगी वैश्य शिरोमणि की उपाधि

मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर की ओर से 29 नवंबर को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को कमला देवी शिशु मंदिर शास्त्री नगर में बैठक हुई। बैठक सुशील राजवंशी के सौजन्य से आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की और संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया।

महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. रामकुमार गुप्ता होंगे। इस अवसर पर वैश्य समाज की पांच विशिष्ट विभूतियों को वैश्य शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। करीब 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और वैश्य एकता स्मारिका भेंट की जाएगी। आईएएस, पीसीएस और आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान मिलेगा।



Source link