Paid tribute to Mulayam Singh by lighting 5,100 lamps

मुलायम सिंह यादव वाली खबर में

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम बाबा घाट पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 5100 दीपों से बाबा घाट जगमगा उठा।


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नेताजी के संघर्षों और योगदान को याद किया। आकाश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के गरीब, पिछड़े, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।



Source link