लखनऊ। अमर उजाला के सहयोग से सौरभ नर्सरी की ओर से पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरानगर स्थित विकास भवन परिसर में शुक्रवार को पांच हजार से ज्यादा पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान सुबह नौ से लेकर शाम छह बजे तक लगाेतार पौध वितरण का सिलसिला चला। शुभारंभ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने किया और सुबह मौजूद लोगों को पौधे बांटे और लोगों से शहर को हरा-भरा व स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान पर्यावरण के लिए काम करने वाली विभूतियां को सम्मानित भी किया गया।

सौरभ नर्सरी के संचालक इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि पूरे दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों को पांच-पांच पौधे निशुल्क बांटे गए। विधायक ओपी सिंह और एमएलसी पवन सिंह चौहान व आरएसएस से प्रशांत भाटिया में आयोजन में पहुंचे और लोगों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पौधे वितरित किए। शाम को मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने भी आगंतुकों को पौधे वितरित किए। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंद्रभूषण तिवारी और अमरेश शुक्ला समेत अन्य पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित भी किया गया।

शहरियों को बांटे पांच हजार से ज्यादा निशुल्क पौधे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *