{“_id”:”6a345f7ca8cb429d10048af7″,”slug”:”mother-and-son-beaten-case-registered-against-couple-jhansi-news-c-420-1-jd11001-8408-2026-06-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: मां-बेटे को पीटा, दंपती पर मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टहरौली। ग्राम घुरैया निवासी रामकुमारी ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। वह अपने 10 वर्षीय पुत्र नैतिक के साथ घर पर रहती है। उसने आरोप लगाया कि गत सात जून को दोपहर उसका पुत्र शौच के लिए जा रहा था, तभी पड़ोसी चंद्रपाल सिंह चौहान व उनकी पत्नी संतोषी ने उन्हें लाठी से पीटना शुरू कर दिया। रामकुमारी के अनुसार बेटे की आवाज सुनकर वह जब मौके पर पहुंची और मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों मौके से भाग गए। घटना में मां-बेटे को कई जगह चोटें आईं हैं। पुलिस ने रामकुमारी की तहरीर के आधार पर आरोपी चंद्रपाल सिंह चौहान व संतोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
