{“_id”:”6877cfb03f610a11b60f3221″,”slug”:”mother-killed-her-daughter-the-innocent-girl-had-seen-her-in-an-objectionable-condition-with-her-boyfriend-r-2025-07-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बेटी की हत्या: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था मासूम ने, रोशनी ने मंगवाया था मीट और शरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:48 PM IST
Mother killed daughter: मंगलवार को शहर में एक मां द्वारा प्रेमी के साथ बेटी की हत्या कर दी थी। अब इस मामले में बुधवार को नए खुलासे हुए।
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैसरबाग के खंदारी बाजार में छह साल की बेटी साेना की हत्या करने वाली रोशनी को पुलिस ने उसके प्रेमी उदित के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक रविवार को सोना ने ब्लूटूथ स्पीकर को घर में कहीं छिपा दिया था। इसको लेकर रोशनी ने उसकी पिटाई कर दी थी। सोना रोते-राते सो गई थी।
Trending Videos
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोना के सो जाने के बाद रोशनी ने प्रेमी उदित को फोन किया था। फोन पर उसने हुसैनगंज निवासी उदित से शराब और मीट लाने के लिए कहा था। उदित के पहुंचने पर दोनों ने पार्टी की थी। थोड़ी देर बाद सोना की नींद खुल गई। वह अपने कमरे से बाहर निकली तो उदित और रोशनी आपत्तिजनक हालत में थे।