मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कछौली स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 40वां श्रीकाल भैरवाष्टमी महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 29 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, मां भगवती का विशाल जागरण, श्रीकालभैरव बाबा का रुद्राभिषेक, विशाल यज्ञ और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह ने मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर को श्रीमहाकाल भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीबालाजी धाम नई मंडी से शुरू होकर कल्लरपुर कछौली स्थित सिद्धपीठ मंदिर पहुंचेगी। दो दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ चार दिवसीय महोत्सव का समापन किया जाएगा। रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जयवीर सिंह, सोनू कुमार शामिल रहे। संवाद
