मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में दो भाइयों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले के मामले में अदालत ने आरोपी कादिर और सैफ अली की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-1) ज्योत्सना सिवाच ने की। अभियोजन के अनुसार 22 सितंबर को सुबह करीब आठ बजे वादी अपने छोटे भाई वसीम के साथ किसी जरूरी काम से बुढ़ाना जा रहा था। मंदवाड़ा में कादिर, सैफ अली, सलमान और भूरा ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ उन्हें रोक लिया और हमला कर घायल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बचाव पक्ष का कहना था कि विवेचक ने गलत तथ्यों के आधार पर धारा 109(1) बढ़ा दी, जो एफआईआर के अनुसार बनती ही नहीं। अदालत ने आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। ब्यूरो
