
भाजपा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिसंबर माह में बूथ समितियों के साथ मंडल, महानगर व जिला अध्यक्षों को चुनाव होगा। इस माह अंत तक भाजपाइयों को नए महानगर और जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे।
खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा नेता संगठन के चुनाव में जुट गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कुछ दिन पहले ही महानगर चुनाव अधिकारी के पद पर सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर और जिला चुनाव अधिकारी के पद पर सत्यपाल सैनी को नियुक्त किया है। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
एक से पांच दिसंबर तक बूथ समितियां बनेंगी। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद 30 दिसंबर तक महानगर और जिलाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस माह के अंत तक महानगर के चुनाव हो जाएंगे।
