संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67e6dcd5e6b5cd35ed0eb099″,”slug”:”nurse-and-care-giver-job-opportunities-abroad-kasganj-news-c-175-1-agr1054-129745-2025-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: विदेशों में नर्स व केयर गिवर की नौकरी का मौका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST

कासगंज। सेवायोजन विभाग ने क्रिश्चियन हॉस्पिटल नर्सिंग में कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं को विदेशों में नर्स व केयर गिवर की नौकरी कर लाखों रुपये प्रतिमाह कमाकर अपना भविष्य संवारने के बारे में समझाया। विदेश में नौकरी के आवेदन से पूर्व उन्हें रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल ने बताया कि बीएसी नर्सिंग,एएनएम और जीएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को विदेश में नर्सिंग व केयर गिवर के रूप में कार्य करने का अवसर है। इस्राइल, जर्मनी व जापान में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्हें एक वर्ष का अनुभव, अंग्रेजीव संबंधित देश की भाषा का ज्ञान जरूरी है। आवेदन करने के लिए सेवायोजन के संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। वहीं आउट सोर्सिंग व संविदा की रिक्तियों में सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कर आवेदन की जानकारी कर सकते हैं। विदेश में नौकरी में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।