{“_id”:”6709993d8587af868704d1f4″,”slug”:”one-more-woman-died-after-consuming-oil-the-number-reached-three-orai-news-c-224-1-ori1005-120894-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: तेलू खाने से बीमार एक और महिला ने दम तोड़ा, संख्या हुई तीन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां में तेलू खाना ग्रामीणों की जान का दुश्मन बन गया है, इस मामले में तीसरी मौत हो जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज में भर्ती एक और महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर ग्रामीणों को अब अपने भर्ती मरीजों की चिंता सताने लगी है।

Trending Videos

तेलू खाने से बच्चों सहित 77 लोग बीमार हुए थे, जिनमें अब तक एक बालक सहित तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बताया गया कि बुजुर्ग महिला को अस्पताल से घर लाए जाने के बाद उसकी दोबारा तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे फिर से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था।

कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव निवासी हरिप्रकाश अहिरवार के घर पर 3 अक्टूबर को भैंस ने बच्चे को जन्म दिया था। भैंस की तेलू इकट्ठी कर 7 अक्टूबर को पहले कन्याओं को तेलू खिलाई गई फिर गांव व रिश्तेदारों को तेलू भोज कराया गया था। तेलू खाने से ग्रामीणों सहित उनके नाते रिश्तेदार मिला कर 77 लोग बीमार पड़ गए थे। गांव की निवासी पशुराम की पत्नी रामवती (76) भी तेलू खाने से बीमार हो गई थी और उसे उपचार के लिए 8 अक्टूबर को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

9 अक्टूबर को महिला अपने घर भी पहुंच गई थी, लेकिन घर पहुंचते ही महिला की तबीयत फिर बिगड़ गई तो परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर के बाद गांव में मातम छा गया है। तेलू मामले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पहले 9 वर्षीय आर्यन ने 8 अक्टूबर को दोपहर कोंच सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उसके बाद 10 अक्टूबर को 70 वर्षीय रामवती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को 76 वर्षीय रामवती की मौत हो जाने से गांव में मातम पसरा है। बताया कि शुक्रवार को कुछ लोगों की और अस्पताल से छुट्टी हुई है जिन्हें एंबुलेंसों से उनके घरों पर छुड़वाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *