Opportunity to become a voter: Campaign will start from 29 October also apply to add name

वोटर लिस्ट
– फोटो : Istock

विस्तार


आगरा में नए मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए 29 अक्तूबर से अभियान शुरू होने जा रहा है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 साल या उससे अधिक हो रही है। वो आवेदन कर सकते हैं।  28 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के संबंध में शनिवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी राजनीतिक दलों संग बैठक की।

9 व 10 नवंबर को विशेष अभियान

29 अक्तूबर को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिसे देखने के बाद मतदाता अपने नाम, पते व अन्य परिवर्तन करा सकेंगे। जिनके नाम इस सूची में नहीं हैं वह नाम जुड़वाने के लिए फाॅर्म भर सकेंगे। 28 नवंबर तक मतदाता सूची के संबंध में दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके अलावा नए नाम जोड़ने व हटाने के लिए 9 व 10 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। 23 व 24 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ आपत्तियां व दावे प्राप्त करेंगे। 6 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

ये भी पढ़ें –  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम…देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त

एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश

एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों से संक्षिप्त पुर्नरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर एक-एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 1723 मतदान केंद्र हैं। 3696 मतदेय स्थल हैं। करीब 35 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें 19.12 लाख पुरुष और 16.19 लाख महिलाएं हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 54,753 जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट एक बार में 10 और पुर्नरीक्षण अवधि में अधिकतम 30 फाॅर्म जमा करा सकते हैं। बैठक में सपा शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –   UP: मिठाई विक्रेता ध्यान दें…डिब्बे सहित तोली मिठाई तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना, ग्राहक यहां करें शिकायत

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *