उरई में गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने रेलवे संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रात करीब 11 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर बनी कैंटीन का लोहे का स्ट्रक्चर कानपुर से झांसी जाने वाली मेन लाइन पर गिर गया, जिससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया और कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। स्ट्रक्चर गिरने से ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।



रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया। रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 01079 एरच रोड स्टेशन पर रात 11:28 बजे से खड़ी रही। वहीं अंबेडकर नगर से कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 19305 मोठ स्टेशन पर रात 12:07 बजे से रोकी गई। इसके अलावा गोमती नगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस को पुखरायां और सरसोकी स्टेशन के बीच रोका गया।  बनारस से हड़पसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22589) को आटा स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें