उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द में सोमवार को सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विवेक (22) और उनकी पत्नी साधना (21) ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

loader


घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *