Orai News: चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय किसान का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

किसान ने लगाया फंदा
