उरई जिले में भोगनीपुर से उसरगांव तक भीषण जाम लगने से हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों से परेशान हैं। करीब 40 किलोमीटर लंबे जाम में ट्रक, बसें, कारें और दोपहिया वाहन फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि लोग पिछले पांच घंटे से सड़क पर ही जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
