उरई जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में वायरल हुए संदूक प्रकरण में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक करीब तीन घंटे तक कमरे में रखे संदूक के अंदर छिपा रहा। बताया जा रहा है कि उसका अपने साले की पत्नी से कथित प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार परिजनों को कमरे से संदिग्ध आवाजें सुनाई देने पर शक हुआ। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब संदूक खोला गया तो उसके अंदर युवक छिपा मिला। युवक के बाहर निकलते ही घर में हंगामा शुरू हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
