उरई में शुक्रवार देर रात औरैया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार जालौन-औरैया मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। कन्हैयालाल स्कूल के आगे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे चारों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल जालौन अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने शोएब निवासी कुडेसरा थाना चरथाबल जिला मुज्जफरनगर (बिहार) और इस्माइल शेख निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया।
