जालौन। नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत बिजली कर्मचारी गुरुवार को लाइट ठीक करते सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी शाम को मौत हो गई।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
जालौन। नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत बिजली कर्मचारी गुरुवार को लाइट ठीक करते सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी शाम को मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी अजय सिंह नगर पालिका में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत लाइट सुधारने का कार्य करता है। गुरुवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली कि शाहगंज मोहल्ले में यासीन के घर के पास लगे बिजली के पोल का बल्ब खराब है। इसके बाद वह मोहल्ले में सीढ़ी लेकर पहुंच गया। वह सीढ़ी पर चढ़कर बल्ब बदलने का प्रयास करने लगा। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया।
वह सीढ़ी से फिसलकर नीचे सीसी सड़क पर गिर गया। गिरते ही उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आ गईं। मौके पर मौजूद सहयोगियों व मोहल्ले के लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शाम को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। (संवाद)