कासगंज / पटियाली। गंगा में नरौरा बैराज से प्रवाह बढ़ने के कारण पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 56 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हांलाकि बिजनौर बैराज का प्रवाह बृहस्पतिवार को कम रहा। जिससे जलस्तर में आंशिक गिरावट की आशंका है। वहीं पटियाली के गंगा के तटीय गांव में सड़क व पुलिया कटने से पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी नाव से ही स्कूल आ-जा रहे हैं।

loader

Trending Videos

हरिद्वार बैराज से भी पिछले 24 घंटे में 10 क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ा। यह असर आने में तीन दिन का समय लगेगा। वहीं नरौरा बैराज से करीब 20 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया। इससे जलस्तर में 56 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। लहरा गंगाघाट पर भी पानी बढ़ने के कारण दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कछला घाट पर भी बढ़े हुए पानी का असर नजर आया। यहां भी दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को पीछे कर लिया। कांवड़ मेला चलने के कारण घाट पर तमाम अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं। वहीं पटियाली इलाके में गंगा के पानी के प्रवाह से पहले से ही नगला नरपत, नगला दुरजन, नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा आदि गांव में पानी खादर के खेतों में व रास्तों में भरा हुआ है। इसके कारण आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण व स्कूली बच्चे नाव से आवागमन कर रहे हैं। वहीं कई खादर के खेतों में पानी घटने से फसलें प्रभावित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *