
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा PET परीक्षार्थियों के रात्रि विश्राम के लिए शिविर बनाया गया है। 6 और 7 सितंबर को परीक्षा आयोजित होनी है। इसके लिए शुक्रवार की शाम से ही अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचने लगे हैं। उनके रात्रि विश्राम के लिए नगर निगम द्वारा व्यवस्था की गई है। इस दौरान रात में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे।
