पीलीभीत जिले में लंबे समय से बिना अनुमति एवं बिना संतोषजनक कारण के अनुपस्थित चल रहे 15 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों पर एसपी सुकीर्ति माधव ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित कर्मियों में तीन उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, नौ आरक्षी, एक महिला आरक्षी और दो स्वीपर शामिल हैं।


जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, यूपी-112 और अन्य इकाइयों में तैनात कुल 15 पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनमें कई कर्मचारी आकस्मिक अवकाश व अर्जित अवकाश पर जाने के बाद निर्धारित तिथि पर ड्यूटी पर नहीं लौटे, जबकि कुछ कर्मी लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।

निलंबित किए गए उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार और विकास कुमार सहित कई पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि अवकाश समाप्त होने के बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। वहीं मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर शुक्ला और कई आरक्षी भी लंबे समय से ड्यूटी से गायब पाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *