जहानाबाद। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ग्रामीण शिव प्रसाद से 3.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने गांव के सफाई कर्मचारी और उसके साथी के खिलाफ थाना जहानाबाद में तहरीर दी है।
आरोप है कि उसको रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रुपये न होने पर आरोपियों ने उनके नाम पर बैंक से चार लाख दस हजार रुपये का लोन करा दिया। लोन स्वीकृत होने के बाद शिव प्रसाद को केवल 90 हजार रुपये दिए गए। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर शेष 3.20 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
