Poster war in Lucknow over Ayodhya rape case.

1090 चौराहे पर लगा पोस्टर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ में अयोध्या की दरिंदगी भरी वारदात पर सपा और भाजपा के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। प्रतापगढ़ के भाजपा नेता मुनीष शुक्ला टीसू की ओर से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास बाहर सपा के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है, तो सपा की ओर से भी भाजपा के खिलाफ 1090 चौराहे पर ऐसा ही एक पोस्टर लगाया गया है।

Trending Videos

ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर लगाए गए होर्डिंग में कटाक्ष किया गया है कि अखिलेश यादव का पीडीए दिखावा है। मुईद को कुछ नहीं होना चाहिए। वहीं, 1090 पर चौराहे पर सपा की ओर से लगाए गए होर्डिंग में भाजपा को महिला विरोधी बताया गया है। इसमें सिलसिलेवार उन आरोपी घटनाओं का जिक्र है, जिनमें आरोपी के तौर पर भाजपा नेताओं का नाम आया है। इसमें पूछा गया है कि इनके घरों पर बुल्डोजर कब चलेगा। इससे पहले 1090 चौराहे पर ही सपा के खिलाफ भाजपा नेता श्वेता सिंह की ओर से होर्डिंग लगाया गया था।

लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक नया पोस्टर लगाया गया है जिसके जरिये अब भाजपा को घेरने का प्रयास किया गया है। पोस्टर में गोरखपुर, हाथरस और उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामलों सहित भाजपा राज में हुए अपराधों की याद दिलाते हुए पूछा गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं? कहा गया है कि भाजपा खुद तो बलात्कारियों का संरक्षण करती है और पीड़िता पर राजनीति करती है। ये बंद होना चाहिए।

ये पोस्टर किसने लगाया है पता नहीं पर इसके जरिये उन मामलों को उठाया गया है जिसमें कथित तौर पर भाजपा से जुड़े हुए लोगों पर आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही लखनऊ में भाजपा नेता के हवाले से पोस्टर लगाया गया था जिसमें सपा पर अयोध्या मामले के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया था।

पोस्टर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बयान का जिक्र किया गया था और लिखा हुआ था कि लड़के हैं गलती हो जाती है…। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है। पोस्टर पर उनका नाम भी अंकित है। वैसा ही पोस्टर लगाकर अब भाजपा को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश की बेटी लिखा गया है।

पोस्टर में कहा गया है कि वाराणसी में भाजपा के नेताओं ने छात्रा का बलात्कार किया और भाजपा ने उसे संरक्षण दिया। बाराबंकी में सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुशीनगर में भाजपा नेता ने किशोरी को घर मे बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यूपी, झारखंड, कर्नाटक और उत्तराखंड में भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म के मामले हैं। उन्नाव से लेकर गोरखपुर और हाथरस तक भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करती रही है। पोस्टर में सवाल पूछा गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं? बलात्कारियों को संरक्षण देना और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो। गोरखपुर, उन्नाव और वाराणसी में बुलडोजर कब चलेगा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *