उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 5:55 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जब प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स नहीं चल रही थी। उनकी आंखें स्थिर हो चुकी थीं। उन्हें तत्काल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
