संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Thu, 26 Nov 2026 01:16 AM IST


Couple arrested for attack on youth; one suspect remains at large



हलोर। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थरि मजरे मांझिगांव में 23 नवंबर को धान तौलने के विवाद में पुष्पेंद्र कुमार उर्फ देवनाथ पर कुल्हाड़ी और बेलचे से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पिता संतप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अंकुल, अंकुश और शिवांगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अंकुल और उसकी पत्नी शिवांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी अंकुश की तलाश की जा रही है।




Source link