Ration dealers are surrendering their licenses due to digital system

फाइल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली जिले में डिजिटल व्यवस्था, कम कमीशन और लाभार्थियों के आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच अब कोटेदार लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं। दो माह में 27 लाइसेंस सरेंडर हो चुके हैं। वहीं, कई कोटेदार अस्वस्थ होने का हवाला देकर दुकान के संचालन में असमर्थता जता रहे हैं।

Trending Videos

पूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में करीब 18 सौ कोटेदार हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के 15 तो ग्रामीण क्षेत्र के 12 कोटेदारों ने लाइसेंस सरेंडर किए हैं। बीते दो माह में 27 लाइसेंस सरेंडर होने से अफसर भी हैरान हैं। 

हालांकि, सरेंडर के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र में कोटेदारों ने व्यक्तिगत कारण बताए हैं। आगामी दिनों में अन्य कोटेदारों की ओर से भी लाइसेंस सरेंडर होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे राशन वितरण प्रणाली प्रभावित होने की आशंका भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें