संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 27 Mar 2025 11:27 PM IST

Recruitment process of women operator is on hold

​कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।


loader



कासगंज। अलीगढ़ मंडल पर होने वाली महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया अधर में लटक गई है। प्रयागराज कुंभ के मेले में जिले के परिवहन निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ड्यूटी लगाई थी। कुंभ के एक माह बीत जाने के बावजूद भी मुख्यालय से अभी तक महिला परिचालक अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए नई तिथि नहीं मिली है। शासन ने फरवरी माह आउटसोर्सिंग के माध्यम से महिला परिचालक पद के लिए भर्ती निकाली थी। भर्ती के लिए आरएम मुख्यालय अलीगढ़ मंडल पर 17 फरवरी को रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया होनी थी। मंडल के कासगंज सहित अन्य जिलों से महिला परिचालक की चयन प्रक्रिया की जानी थी, लेकिन अधिकारियों की कुंभ में ड्यूटी लग जाने के कारण अभ्यर्थी के लिए रोजगार मेला टल गया है। इससे महिला परिचालक चयन प्रक्रिया पर अधर में लटक गई। महिला अभ्यर्थी रानी ने बताया कि सूचना मिली कि मेला टल गया है। अब पता नहीं कब तक इंतजार करना पड़ेगा। नीलम ने भी इस पर मायूसी जताई। परिवहन निगम के अधिकारियों की दावा है कि जल्द ही नई तिथि मिलने पर रोजगार मेले के माध्यम से महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *