नकुड़। दहेज में बुलेट बाइक, आभूषण व नगदी की मांग पूरी नही होने पर लड़के ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
नकुड़। दहेज में बुलेट बाइक, आभूषण व नगदी की मांग पूरी नही होने पर लड़के ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे की अमन कॉलोनी निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसका रिश्ता करीब छह माह पहले उनाली थाना कुतुबशेर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। गत 26 जून को सगाई में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब पांच लाख रुपये खर्च कर शादी का सामान व जेवरात आदि वर पक्ष को दिया था। पीड़िता ने बताया कि सगाई में ही शादी की तारीख 24 नवंबर तय हुई थी।
आरोप है कि करीब 10 दिन पहले बिचौलिये ने उसके घर आकर बताया कि वर पक्ष ने शादी में बुलेट बाइक, 51 हजार रुपये नकद व लड़के की बहन के लिए जेवरात की मांग की है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। उधर, सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।