सद्भावना एक्सप्रेस से उतरते समय फिसलकर गिरने से युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार रात चंदौसी रेलवे स्टेशन पर हुआ।

मिलक मौलागढ़ निवासी 35 वर्षीय सर्वेश मुरादाबाद की एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। आरपीएफ के अनुसार, वह रोज की तरह रविवार रात सद्भावना एक्सप्रेस से चंदौसी लौट रहे थे। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची ही थी कि सर्वेश चलती ट्रेन से उतरने लगे।

इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया।

वहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सर्वेश के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि वह मुरादाबाद में रहकर निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। रविवार रात घर लौटते समय यह हादसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें