लोहरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया है। इसके लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट 20 नवंबर से खोल दी गई है।

विद्यालयों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक छात्र-छात्राओं के विवरण में संशोधन कर सकेंगे। परिषद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अग्रिम पंजीकरण में विषय और वर्ग, छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जेंडर, जाति, हिंदी अथवा अंग्रेजी माध्यम, जन्मतिथि और फोटो में सुधार किया जा सकेगा।

इसके अलावा कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक को ठीक करने की सुविधा भी दी गई है। नियमानुसार छात्र-छात्राओं के विवरण को डिलीट या रीस्टोर भी किया जा सकेगा। संवाद

ण



Source link