संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किए जाने के दृष्टिगत शनिवार को धनघटा तहसील के बिड़हरघाट पर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर सफाई, पुरुष-महिला स्नानार्थियों हेतु अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन, सड़क सुरक्षा, गोताखोर की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था, एनसीसी, खोया-पाया कैंप सहित संबंधित व्यवस्थाओं/सुविधाओं को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद




Source link

अभी अभी की खबरें