अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 22 Jul 2026 11:23 AM IST

आगरा के मनकामेश्वर, कैलाश, राजेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिरों में सावन के पहले सोमवार से पहले तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और नगर निगम ने सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।


Agra Temples Gear Up for Sawan as Rudrabhishek and Kanwar Bookings Surge

मनकामेश्वर महादेव मंदिर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

सावन माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और पहला सोमवार 3 अगस्त को है। शिवालयों में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। भोलेबाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शहर के चार प्रमुख शिवालयों मनकामेश्वर, कैलाश, राजेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहीं रुद्राभिषेक और विशेष पूजा की बुकिंग हो चुकी है तो कहीं कांवड़ियों के लिए अलग प्रवेश द्वार और पार्किंग बनाई जा रही हैं।


ये भी पढ़ें –  UP: ‘सॉरी, रियली एम आई एन कावर्ड’, 12वीं की छात्र ऋषभ की मौत का न खुला सका राज; चार साल बाद फिर गरमाया मामला

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *