संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67b8c22ac0bd08f00a054753″,”slug”:”scholarship-of-2824-students-in-danger-due-to-data-error-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-128186-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: डाटा में गड़बड़ी से 2,824 छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST

कासगंज। आवेदन डाटा में गड़बड़ी होने की वजह से 2824 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट बना हुआ है। कक्षा 11 व 12 के इन छात्रों का डाटा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर संदिग्ध श्रेणी में दिखा रहा है। विद्यालय संचालकों को 25 फरवरी तक डाटा ठीक करने का समय दिया गया है। दशमोत्तर योजना के तहत कक्षा 11 और 12 के छात्रों ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। आवेदन भरते समय छात्रों ने कुछ गलतियां कर दी। किसी की उम्र की गलत है, तो किसी का पूर्व कक्षा का रोल नंबर। डुप्लीकेट आय प्रमाणपत्र आवेदन के साथ लगा दिए है।
ऐसी गलतियों की वजह से छात्रों के आवेदन को सस्पेक्टेड की श्रेणी में डाल दिया गया है। सामान्य जाति व अनुसूचित जाति के 599, पिछड़ी जाति के 2060 और अल्पसंख्यक के 225 छात्रों के आवेदन में गड़बड़ी होना बताया गया है। इन छात्रों की सूची भेजकर विद्यालय संचालकों को 25 फरवरी तक डाटा ठीक कराना होगा। उसी के बाद छात्रवृत्ति मिल सकेगी।